NEWSUttar Pradesh

अयोध्या दौरे की तैयारियों का CM योगी ने किया निरीक्षण, रामलला के किए दर्शन

  • दिवाकर गुप्ता

अयोध्या। माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाएं पूरी तरह सुव्यवस्थित रखी जाएं, ताकि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन भी किए। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button