NEWSUttar Pradesh

यूपीएसआई परीक्षा रिहर्सल ड्यूटी का निरीक्षण, एएसपी/सीओ सिटी ने दिए आवश्यक निर्देश

  • विशाल कुमार

उन्नाव। उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा की तैयारियों के तहत गुरुवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव ने डीएसएन पीजी कॉलेज के ब्लॉक-ए एवं ब्लॉक-बी में लगाई गई रिहर्सल ड्यूटी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति एवं व्यवस्थाओं की जांच की तथा परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा सके।

Related Articles

Back to top button