HomeNEWSकानपुर व्यापारी एसोसिएशन के होली मिलन समारोह में जुटे शहर के गणमान्य...

कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के होली मिलन समारोह में जुटे शहर के गणमान्य लोग

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। कानपुर व्यापारी एसोसिएशन द्वारा लाजपत भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में कोऑपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर के साथ पूर्व विधायक अजय कपूर ने भी सहभागिता की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक इरफान सोलंकी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों से आत्मीय मुलाकात हुई और सभी ने एक-दूसरे को रंगोत्सव के पावन पर्व होली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments