NEWSUttar Pradesh

अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने UPSIFS लखनऊ का किया भ्रमण

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। Uttar Pradesh State Institute of Forensic Sciences (UPSIFS), लखनऊ में लंदन (यूके) से आए न्यायिक सदस्यों और वरिष्ठ बैरिस्टरों के एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, पाठ्यक्रमों और शोध कार्यों की जानकारी दी गई।

संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ. जी.के. गोस्वामी, आईजी राजीव मल्होत्रा और डीआईजी हेमराज मीणा ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

डॉ. जी.के. गोस्वामी ने अपने संबोधन में बताया कि यूपीएसआईएफएस में विभिन्न फॉरेंसिक विषयों पर शैक्षणिक सत्र और विशेष पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्थान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की दूरदर्शिता का परिणाम है और फॉरेंसिक शिक्षा के क्षेत्र में भारत का दूसरा प्रमुख संस्थान है।

प्रतिनिधिमंडल के कोऑर्डिनेटर बैरिस्टर हरजोत सिंह ने संस्थान और UPSIFS परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा यहां की शैक्षणिक और शोध गतिविधियों की सराहना की।

इस अवसर पर उच्च न्यायालय के अधिवक्तागण, पुलिस विभाग के अधिकारी, संस्थान की फैकल्टी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button