NEWSUttar Pradesh

सेंट्रल जोन कार्यालय में डिजिटल पुलिसिंग प्रणालियों की समीक्षा बैठक आयोजित

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। सेंट्रल जोन कार्यालय में शुक्रवार को डिजिटल पुलिसिंग प्रणालियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने की।

गोष्ठी में सेंट्रल जोन के अंतर्गत आने वाले सभी थानों के कंप्यूटर ऑपरेटर/सीसीटीएनएस कर्मी तथा सभी एसीपी कार्यालयों के हेड पेशकार उपस्थित रहे। इस दौरान CCTNS, UP COP, ई-साइन इन FIR/CS/FR, ई-समन, ई-साक्ष्य, CEIR, SSO और YAKSH ऐप सहित विभिन्न डिजिटल पुलिसिंग प्रणालियों के कार्यों की समीक्षा की गई और इनके प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में इन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के सही संचालन, समयबद्ध कार्यवाही तथा डेटा की शुद्धता और गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस उपायुक्त ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित नियमों का पालन करते हुए CCTNS सहित अन्य डिजिटल सिस्टम पर सभी कार्य समय से पूर्ण किए जाएं, ताकि पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button