सोनभद्र में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने की जनसुनवाई, शिकायतों का कराया त्वरित निस्तारण

- दिवाकर गुप्ता
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने अपने पाँच दिवसीय पूर्वांचल दौरे के अंतिम दिन जनपद सोनभद्र में समीक्षा बैठक एवं महिला जनसुनवाई की अध्यक्षता की। इस दौरान जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कराया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. बबीता सिंह चौहान ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, प्रमाणपत्र सहित अन्य सामग्री भी वितरित की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजधानी से सैकड़ों किलोमीटर दूर स्थित सोनभद्र जैसे जनपदों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार और राज्य महिला आयोग निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन के रूप में उनका यह प्रवास जिले की नारी शक्ति में विश्वास और सकारात्मकता का संचार करेगा तथा महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित करेगा।



