NEWSUttar Pradesh

ADG जोन कानपुर ने भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  • ज्योति सिंह

कानपुर देहात। उ0नि0 नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की प्रचलित लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन और पूर्णतः पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह ने जनपद कानपुर देहात के कस्बा अकबरपुर क्षेत्र में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, नकल या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

एडीजी ने परीक्षा की निष्पक्षता और शुचिता बनाए रखने के लिए सतत निगरानी, समन्वय और सतर्कता बरतने पर विशेष जोर दिया।

Related Articles

Back to top button