NEWSUttar Pradesh

महापौर प्रमिला पांडेय ने 30 लाख के इंटरलॉकिंग सुधार कार्य का किया लोकार्पण

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। प्रमिला पांडेय ने वार्ड 54 विनायकपुर क्षेत्र में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से कराए गए इंटरलॉकिंग सुधार कार्य का लोकार्पण किया। यह कार्य शारदा मेडिकल स्टोर से लेकर बरगद चौराहा तक कराया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर नीलिमा कटियार, पार्षद कौशल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि शहर में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button