लाजपत भवन में ‘कानपुर व्यापारी एसोसिएशन’ का भव्य होली मिलन समारोह, चेयरमैन विजय कपूर की गरिमामयी उपस्थिति

मोतीझील में रंगों की शाम के बीच व्यापारियों और शहरवासियों को मिला एकता का संदेश, सौहार्द और सामंजस्य का दिखा अद्भुत संगम
- ऋषभ कुमार
कानपुर नगर। मोतीझील स्थित लाजपत भवन में ‘कानपुर व्यापारी एसोसिएशन’ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन विजय कपूर मुख्य संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अनुज अजय कपूर एवं पुत्र कार्तिक कपूर भी समारोह में शामिल हुए।
चेयरमैन विजय कपूर ने उपस्थित सभी सदस्यों, गणमान्य अतिथियों और शहर के व्यापारियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, सामंजस्य और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि यही एकजुटता कानपुर की असली पहचान और ताकत है।

कार्यक्रम में रंगों और खुशियों का माहौल देखने को मिला, जहां सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाइयां दीं। इस दौरान आपसी भाईचारा और अपनत्व का भाव स्पष्ट रूप से झलकता नजर आया। आयोजन ने व्यापारियों और शहरवासियों के बीच रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य किया।
इस भव्य समारोह में संजय टंडन, श्याम बिजलानी, एडवोकेट संजीव कपूर, एडवोकेट आशीष दीवान, एडवोकेट शिरीष दीवान, स्वदेश पचौरी, शिवेश दुबे, अमित हांडा, देशपाल हांडा, विनय गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे यादगार बताया।
समारोह के अंत में सभी ने एक स्वर में होली की शुभकामनाएं देते हुए संदेश दिया—
“रंगों में डूबें, एकता में जीतें।”



