NEWSUttar Pradesh

कानपुर आगमन पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी से मिले विधायक अभिजीत सिंह सांगा

निरंकारी मिशन प्रमुख संग सकारात्मक विचारों और सामाजिक सेवा पर हुई सार्थक चर्चा, पूर्व विधायक अजय कपूर भी रहे उपस्थित

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। कानपुर आगमन पर निरंकारी मिशन की प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा जी से बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच सकारात्मक विचारों और सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

भेंट के दौरान विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने समाज में आध्यात्मिक मूल्यों और सेवा भावना के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने भी समाज में सद्भाव, प्रेम और सेवा के संदेश को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय कपूर भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी इस संवाद को प्रेरणादायक बताते हुए समाज में सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।

Related Articles

Back to top button