NEWSUttar Pradesh

केजीएमयू में ‘आघात एवं आपातकालीन चिकित्सकीय देखभाल’ पर मंथन, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया संबोधित

अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, कई वरिष्ठ अधिकारी व विशेषज्ञ रहे उपस्थित

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में “उत्तर प्रदेश में आघात एवं आपातकालीन चिकित्सकीय देखभाल” विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आघात एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि दुर्घटना या आपात स्थिति में मरीजों को त्वरित और प्रभावी उपचार मिल सके।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित कुमार घोष, नीति आयोग के सदस्य (हेल्थ) प्रो. बी.के. पाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, डीजीएमई सारिका मोहन, विशेष सचिव कृतिका सिंह एवं नीलम यादव, उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय कुमार सिंह, प्रो. एल.डी. मिश्रा, डीजी हेल्थ डॉ. पवन कुमार, सीएमएस ट्रॉमा केजीएमयू डॉ. प्रेम राज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ डॉ. एन.बी. सिंह, डॉ. के.के. सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने विचार साझा किए।

Related Articles

Back to top button