भव्य होली मिलन समारोह में दिखी एकता और उत्साह की झलक

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। ‘उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मण्डल’ द्वारा रंगोली गेस्ट हाउस में भव्य होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक एवं चेयरमैन विजय कपूर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उन्होंने सभी आगंतुक व्यापारियों, अतिथियों एवं संगठन से जुड़े सदस्यों का स्वागत करते हुए होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
समारोह का माहौल पूरी तरह रंगों, उत्साह और भाईचारे से सराबोर नजर आया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। आयोजन ने सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव की मिसाल पेश की।
इस मौके पर प्रमुख रूप से कपिल सब्बरवाल, सौरभ गुप्ता, रंजीत सिंह, अजय सर्राफ, अमित साहनी, अजय स्वामी, मिक्की मनचंदा, राजेश कत्याल, बाबी कपूर, शम्मी चोपड़ा, अरविन्द शुक्ला, करमजीत सिंह बाबा, अजय दुबे, रंजीत सिंह बब्बू, हरप्रीत सिंह भाटिया, हरदेव सिंह चंदन, अवनीत सिंह और प्रकाश आहूजा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन यादगार बन सका।



