NEWSUttar Pradesh

विक्रमादित्य शोभा यात्रा में झलकी सनातन संस्कृति की भव्यता : MLA नीलिमा कटियार

  • प्रतीक कुमार

कानपुर नगर। भारतीय नववर्ष के पावन अवसर पर विक्रमादित्य शोभा यात्रा समिति द्वारा हनुमान गढ़ी मंदिर, गोवा गार्डन से मां आशादेवी मंदिर प्रांगण तक 26वीं भव्य विक्रमादित्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धा, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि यह शोभा यात्रा सनातन गौरव, उत्साह और जनभागीदारी का प्रतीक है, जो नव संवत्सर के स्वागत का प्रेरणादायक संदेश देती है। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्ति एवं उल्लास का माहौल बना रहा।

शोभा यात्रा में पारंपरिक झांकियां, धार्मिक ध्वज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

यह आयोजन सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का सशक्त माध्यम बनकर उभरा।

Related Articles

Back to top button