Madhya PradeshNEWS
उज्जैन में ‘उज्जयिनी गौरव दिवस’ पर सृष्टि आरंभ उत्सव, सीएम डॉ. मोहन यादव की सहभागिता

- विक्रम आनंद
उज्जैन। नव संवत्सर विक्रम संवत् 2083 के पावन अवसर पर रामघाट, उज्जैन में ‘सृष्टि आरंभ उत्सव’ एवं “उज्जयिनी गौरव दिवस” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सहभागिता कर प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न पुस्तकों का विमोचन किया और आयोजन की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा की मनमोहक प्रस्तुति ने समा बांध दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। पूरे आयोजन के दौरान रामघाट पर भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगत का अनूठा संगम देखने को मिला।



