Madhya PradeshNEWS

सूर्य उपासना पर्व का भव्य आयोजन, नव संवत्सर 2083 का उत्साहपूर्ण स्वागत

  • रितिका शुक्ला

सतना। नव संवत्सर (विक्रम संवत् 2083) के पावन अवसर पर व्यंकटेश लोक, मुख्त्यारगंज (सतना) में गुरुवार सुबह सूर्य उपासना पर्व का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूज्य श्री श्री 108 श्री धारणीधराचार्य महाराज (बड़ा अखाड़ा, सोहावल) ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति में सूर्य उपासना के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सूर्य उपासना ऊर्जा, सकारात्मकता और जीवन में अनुशासन व समर्पण की भावना का प्रतीक है। साथ ही नव संवत्सर के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व को भी उन्होंने विस्तार से समझाया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय, राजेश दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी गिरीश अग्निहोत्री, आर.एस. त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा एवं प्रेमलाल पांडेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण में नववर्ष का स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button