NEWS
‘नारी साहस कॉन्क्लेव 2026’ में बबीता चौहान ने किया सशक्त महिलाओं का सम्मान

- नेहा पाठक
नई दिल्ली। ‘जोगी फाउंडेशन’ द्वारा कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित ‘नारी साहस कॉन्क्लेव 2026’ में भाजपा नेत्री एवं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने सहभागिता कर विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वाली सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर बबीता चौहान ने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में नारी शक्ति का योगदान अतुलनीय है और ऐसे आयोजनों से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में भोजपुरी सुपरस्टार एवं सांसद मनोज तिवारी ‘मृदुल’ सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान महिला सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया।



