NEWSUttar Pradesh

मिशन शक्ति 5.0: एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा का दिया भरोसा

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। मिशन शक्ति 5.0 (फेज-2) के तहत कमिश्नरेट कानपुर नगर की एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों के मंदिरों में पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

अभियान के तहत महिलाओं को 1090, 1076, 1098 और 112 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही यूपीकॉप (UPCOP) ऐप के जरिए मिलने वाली सुविधाओं और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

पुलिस टीम ने महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

अभियान का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि “सुरक्षित नारी, सशक्त समाज” की भावना के साथ कानपुर पुलिस हर कदम पर महिलाओं के साथ खड़ी है।

Related Articles

Back to top button