NEWSUttar Pradesh

रामनवमी-नवरात्र को लेकर पुलिस सतर्क, जुलूस व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण और बैठक

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। रामनवमी एवं नवरात्र पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 19 मार्च 2026 को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने थाना बेकनगंज स्थित सद्भावना चौकी पर जुलूस आयोजकों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। डीसीपी ने आयोजकों को प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अफवाहों से दूर रहने और लगातार संवाद बनाए रखने की अपील की।

इसके अलावा उन्होंने थाना चमनगंज क्षेत्र में नवरात्र के दौरान निकलने वाले जवारों के जुलूस एवं शोभायात्रा के रूट का स्थलीय निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान संवेदनशील स्थानों, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया गया तथा आयोजकों के सुझाव भी सुने गए।

पुलिस उपायुक्त ने निर्देशित किया कि जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी तथा आपातकालीन सेवाओं (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड) की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अर्चना सिंह, थाना प्रभारी बेकनगंज व चमनगंज सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button