NEWSUttar Pradesh

फतेहपुर में ईद-उल-फितर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, डीएम-एसपी ने किया ईदगाह का निरीक्षण

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  • निखिल गुप्ता

फतेहपुर। ईद-उल-फितर के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत ईदगाह का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता की जांच की और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं तथा त्योहार को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तत्परता का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Back to top button