महोबा में ईद-उल-फितर पर डीएम-एसपी ने ईदगाह पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा


सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन व यातायात व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
- प्रतीक कुमार
महोबा। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ ईदगाह पहुंचकर नमाज़ की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया, जिससे नमाज़ का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके।
सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश
इस अवसर पर अधिकारियों ने उपस्थित जनसमुदाय से संवाद स्थापित करते हुए आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही सभी को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद दी।
प्रशासन की सक्रियता के चलते पूरे क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य और नियंत्रित बनी रही।


