NEWSUttar Pradesh

खाड़ेपुर में स्नेह-मिलन समारोह, मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने की सहभागिता

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। खाड़ेपुर क्षेत्र में आयोजित स्नेह समारोह एवं मिलन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सहभागिता कर समाज के लोगों से आत्मीय संवाद किया। कार्यक्रम का आयोजन राज कुमार तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी और जितेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने समाज के वरिष्ठजनों, बुद्धिजीवियों और उपस्थित लोगों से मुलाकात की तथा सैकड़ों की संख्या में मौजूद जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज की एकता, परंपरा और आपसी समन्वय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंत्री ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से जितेन्द्र तिवारी और धर्मेंद्र तिवारी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफल और यादगार बन सका।

समारोह ने सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button