प्रेरणा स्कूल में विशेष बच्चों के साथ उल्लासपूर्ण आयोजन


संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने जीता दिल, अतिथियों ने सराहा बच्चों का हौसला
- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। प्रेरणा स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रेन में विशेष बच्चों के साथ एक भावनात्मक और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में दृष्टिबाधित बच्चों ने अपनी मधुर गायन प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं विशेष बच्चों ने ऊर्जा से भरपूर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साह से भर दिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर सतीश महाना, कैंटोनमेंट सीईओ लखन ओमर, विधायक कैंट कमलेश सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्रेरणा स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रेन की टीम और डॉ. शिखा अग्रवाल की विशेष भूमिका रही। आयोजन ने यह संदेश दिया कि विशेष बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं और उन्हें सही मंच मिलने पर वे अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित कर सकते हैं।



