UP Commissionaries Connect Jhansi में विकास का रोडमैप प्रस्तुत


सदर विधायक रवि शर्मा बोले—झांसी अब औद्योगिक, शैक्षिक और पर्यटन क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा
- पूजा परिहार
झांसी। होटल लेमन ट्री में न्यूज़-18 नेटवर्क द्वारा आयोजित ‘UP Commissionaries Connect Jhansi’ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सदर विधायक रवि शर्मा ने झाँसी के समग्र और चहुंमुखी विकास के लिए तैयार रोडमैप को विस्तार से प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि झांसी अब केवल अपनी ऐतिहासिक पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि औद्योगिक, शैक्षिक, पर्यटन और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। शहर में बेहतर सड़क, जल और विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे उद्योगों को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि विकास के इन प्रयासों से झाँसी आने वाले समय में नए आयाम स्थापित करेगा। सभी के सहयोग से शहर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अग्रणी शहरों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।



