एडीजी आलोक सिंह ने निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


औरैया में निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोरएडीजी आलोक सिंह ने निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- दीपांशु सावरन
औरैया। एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह ने औरैया पुलिस द्वारा निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की।
निरीक्षण के दौरान एडीजी ने इंजीनियरों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए प्रस्तावित नक्शे और लेआउट का अवलोकन किया तथा आवश्यक तकनीकी बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि परियोजना का कार्य सुचारु और गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
इस निरीक्षण को पुलिस अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



