NEWSUttar Pradesh

एडीजी ने युवाओं को साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय, विशेषज्ञ ने साझा की अहम जानकारी

औरैया में साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित, डिजिटल सुरक्षा पर दिया गया जोर

  • दीपांशु सावरन

औरैया। औरैया पुलिस के तत्वावधान में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यशाला में एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पत्रकारों एवं आमजन को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

अपने संबोधन में उन्होंने साइबर अपराध के लगातार बदलते स्वरूप और अपराधियों द्वारा अपनाई जा रही नई तकनीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता, सतर्कता और त्वरित सूचना साझा करना बेहद आवश्यक है। साथ ही युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग, सोशल मीडिया पर जिम्मेदार व्यवहार और ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतने के व्यावहारिक उपाय बताए।

कार्यशाला में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने ऑनलाइन फ्रॉड के सामान्य तरीकों, सुरक्षित पासवर्ड प्रबंधन, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, फेक लिंक और डिजिटल गोपनीयता से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने साइबर सुरक्षा को दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा साइबर अपराध की रोकथाम में जनसहभागिता को मजबूत करना रहा।

Related Articles

Back to top button