NEWSUttar Pradesh
अखिलेश यादव ने छात्रों को वितरित किए लैपटॉप, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं


मुरादाबाद के इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान
- प्रतीक कुमार
मुरादाबाद। अखिलेश यादव ने चौधरी शिवचरण सिंह इंटर कॉलेज, मुरादाबाद के छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा और तकनीक का समन्वय युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाता है। छात्रों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ना समय की आवश्यकता है, जिससे वे अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकें।
लैपटॉप प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में बीरू, रानी, रूबी, मो. गुफरान, मशी, सदफ, रेणुका, राधिका, तुलसी, प्रीती, रहनुमा, भावना, अरीबा खान, दीक्षा, राम सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।



