NEWSUttar Pradesh

महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने अभिभावकों से बेटियों का टीकाकरण कराने की अपील की

आगरा में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जनजागरूकता पर जोर

  • सुनील त्यागी

आगरा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान द्वारा सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध एचपीवी टीकाकरण अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। यह अभियान जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है।

डॉ. बबिता सिंह चौहान ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी 14-15 वर्ष की आयु की बेटियों को नजदीकी अस्पताल में ले जाकर एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं, ताकि समय रहते इस बीमारी से बचाव संभव हो सके।

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही “सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत” का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button