NEWSUttar Pradesh

अपर्णा यादव ने रायबरेली सीएचसी में नवजात बालिकाओं का मनाया जन्मोत्सव

बेबी किट वितरण के साथ मातृशक्ति को पोषण व सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

  • दीक्षा त्रिवेदी

रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बछरावां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवजात बालिकाओं को बेबी किट वितरित कर एवं केक काटकर उनके जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम के दौरान अपर्णा यादव ने उपस्थित मातृशक्ति को बालिकाओं के समुचित पोषण और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने माताओं को स्वयं के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उन्होंने ‘कन्या सुकन्या योजना’ सहित विभिन्न लाभकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरूक किया, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने बच्चों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर सकें।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button