NEWSUttar Pradesh

लखनऊ नगर निगम में 10 नामित पार्षदों ने ली शपथ, मेयर सुषमा खर्कवाल ने दिलाई शपथ

उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ समारोह, नवनियुक्त पार्षदों को दी गई शुभकामनाएं

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में शासन द्वारा नामित 10 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेयर सुषमा खर्कवाल ने सभी नवनियुक्त पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार की मौजूदगी में सभी पार्षदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

शासन द्वारा नामित पार्षदों में गणेश वर्मा, दीप जायसवाल, रूपचंद अग्रवाल, पंकज बोस, किशन पाल, संतोष सिंह बलखंडी, नेहा सिंह, अखिलेश गिरी, मधुबाला त्रिपाठी और पुरुषोत्तम पुरी शामिल हैं। शपथ ग्रहण के बाद सभी को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर विश्वास जताया गया कि सभी नवनियुक्त पार्षद जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हुए लखनऊ के विकास को नई गति देंगे। सभी को सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Back to top button