रायबरेली में महिला शिक्षक संघ की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

- दीक्षा त्रिवेदी
रायबरेली। ‘महिला शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश’ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुलोचना मौर्य ने जिला कार्यकारिणी सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, सदस्यता विस्तार तथा जनसंपर्क को प्रभावी करने पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा के अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाने और जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। ऐसे में सभी पदाधिकारियों को मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।
डॉ. मौर्य के प्रेरणादायी संबोधन से बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। इस दौरान संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीति तैयार की गई।
अंत में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और समाज के बीच अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया गया।



