रामनवमी पर्व के अवसर पर शोभायात्रा मार्गों का पुलिस निरीक्षण

- ऋषभ कुमार
कानपुर नगर। 25 मार्च 2026 को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना काकादेव क्षेत्र में रामनवमी पर्व के दृष्टिगत आयोजित होने वाली शोभायात्राओं के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान शोभायात्रा मार्गों के संवेदनशील स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों और धर्मस्थलों का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही पेड़ों की डालियों, विद्युत लाइनों और अन्य संभावित बाधाओं की जांच कर उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।
पुलिस उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शोभायात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन और निगरानी के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
साथ ही पुलिस प्रशासन ने आयोजकों और आमजन से अपील की कि वे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने में सहयोग करें। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त, स्वरूप नगर भी उपस्थित रहे।



