अष्टमी पर विन्ध्याचल मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था का IG ने लिया जायजा


मां विन्ध्यवासिनी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, IG आर.पी. सिंह ने किया निरीक्षण
- रोशनी सिंह
मिर्जापुर। चैत्र नवरात्रि मेला विन्ध्याचल 2026 के अष्टमी पर्व पर मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मिर्जापुर रेंज के IG आर.पी. सिंह ने धाम परिसर एवं पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
IG ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखें और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम तरीके से मां के दर्शन कर सकें।



