NEWSUttar Pradesh

राजभाषा संगोष्ठी में पहुंचीं महापौर प्रमिला पाण्डेय, प्रतिभागियों को किया सम्मानित

क्षेत्रीय श्रम संस्थान सर्वोदय नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर दिया संदेश

  • रूचि दुबे

कानपुर नगर। कानपुर की महापौर प्रमिला पाण्डेय सर्वोदय नगर स्थित क्षेत्रीय श्रम संस्थान में आयोजित राजभाषा संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए राजभाषा हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मेयर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button