13वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन आर्चरी प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन, प्रयागराज वाहिनी बनी चैंपियन


37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर नगर में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
- ज्योति सिंह
कानपुर नगर। 37वीं वाहिनी पीएसी के परेड ग्राउंड में 27 मार्च 2026 को 13वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन आर्चरी प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेनानायक श्री बी.बी. चौरसिया (IPS) रहे, जिन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत शिविरपाल श्री चंद्रेश्वर द्वारा मुख्य अतिथि का ट्रीपॉट भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन करने के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने सभी टीम मैनेजरों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के परिणाम:
व्यक्तिगत स्पर्धा (30 मीटर) में मु.आ. जयदीप कुशवाहा (04वीं वाहिनी, प्रयागराज) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान आरक्षी भरत कुमार (33वीं वाहिनी, झांसी) और तृतीय स्थान आरक्षी आयुष गौड़ (34वीं वाहिनी, वाराणसी) को मिला।
व्यक्तिगत स्पर्धा (50 मीटर) में भी जयदीप कुशवाहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान आरक्षी अरविंद कुमार (प्रयागराज) तथा तृतीय स्थान आरक्षी दीपांकर कुमार (वाराणसी) को प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता में मु.आ. जयदीप कुशवाहा को ‘सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज’ घोषित किया गया।
टीम चैंपियनशिप:
टीम प्रतियोगिता में 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज विजेता रही, जबकि 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि श्री बी.बी. चौरसिया (IPS) ने विजेताओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का सर्वोत्तम माध्यम हैं तथा यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर सीसी ब्रजकिशोर शाहू, आरटीसी प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, सूबेदार सैन्य सहायक सुरेंद्र सिंह सहित वाहिनी के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।



