HomeNEWSमहोबा में रामनवमी रथ यात्रा शांतिपूर्ण सम्पन्न, डीएम व एसपी ने लिया...

महोबा में रामनवमी रथ यात्रा शांतिपूर्ण सम्पन्न, डीएम व एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

जिलाधिकारी गजल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  • दीपक कुमार

महोबा। पावन रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय रामनवमी जुलूस एवं रथ यात्रा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी निभाने के लिए निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धा और आस्था के साथ निकाली जा रही रथ यात्रा को कंधा देकर आगे बढ़ाया, जो प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास और समन्वय का प्रतीक बना।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments