बांदा में शिक्षक उन्नयन संगोष्ठी व गौरव सम्मान समारोह सम्पन्न, शिक्षकों का हुआ सम्मान


राजा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षकों को किया गया सम्मानित
- राकेश कुमार गुप्ता
बांदा। राजा पैलेस में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षक उन्नयन संगोष्ठी एवं शिक्षक गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। उनका योगदान समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान उनके जीवनभर के त्याग, तप और समर्पण का सम्मान है।

कार्यक्रम में रामकेश निषाद (जल शक्ति राज्यमंत्री), प्रकाश द्विवेदी (बांदा सदर विधायक), ओममणि वर्मा (नरैनी विधायक), कार्यक्रम संयोजक आशुतोष त्रिपाठी (जिला अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ), ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, चेयरमैन मालती गुप्ता बासू, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी, प्राचार्य सत्येन्द्र पाण्डेय, प्राचार्य रविकांत मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त एवं सेवारत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि वे ज्ञान के साथ-साथ संस्कार और जीवन जीने की दिशा भी प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।



