लखनऊ में नर्सिंग अधिकारियों को मिला नियुक्ति-पत्र, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई


जीरो टॉलरेंस नीति के साथ पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त शासन पर जोर
- अनुराधा सिंह
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी नव-नियुक्त अधिकारियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि “नए उत्तर प्रदेश” में जीरो टॉलरेंस की नीति केवल अपराध और अपराधियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ भी सरकार पूरी सख्ती के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले दिन से ही पूरी पारदर्शिता और जीरो करप्शन के मंत्र के साथ कार्य कर रही है।
इस नियुक्ति से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, साथ ही इससे चिकित्सा व्यवस्था में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी।



