NEWSUttar Pradesh

लखनऊ में “जवानों के नाम एक संगीतमय शाम”, पीएसी में हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

डॉ. हरिओम की प्रस्तुति ने बांधा समां, जवानों ने लिया कार्यक्रम का आनंद

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। 35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर लखनऊ में 29 मार्च 2026 को “एक शाम जवानों के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डेल्फिक एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. हरिओम को अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार, पुलिस उपमहानिरीक्षक किरीट राठौड़ तथा 35वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अमित कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

भक्ति और संगीत का संगम

डॉ. हरिओम ने कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वंदना से की, जिसके बाद उन्होंने शानदार ग़ज़लों की प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। उनकी प्रस्तुति ने सभी उपस्थित जवानों और अतिथियों का मन मोह लिया।

जवानों ने उठाया कार्यक्रम का आनंद

इस सांस्कृतिक संध्या में वाहिनी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षी, सिविल पुलिस के जवानों, खेल खिलाड़ियों तथा पीएसी के अन्य जवानों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

यह आयोजन जवानों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें सांस्कृतिक रूप से प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button