NEWSUttar Pradesh

कानपुर उत्तर में “मन की बात” का व्यापक श्रवण, 1258 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

राष्ट्र निर्माण और “वोकल फॉर लोकल” पर प्रधानमंत्री के विचारों से कार्यकर्ताओं में उत्साह

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 132वें संस्करण को आज कानपुर उत्तर जिले में उत्साहपूर्वक सुना गया। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक प्रयासों के तहत जिले के 1258 बूथों पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम का प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कल्याणपुर विधानसभा के नारामऊ मंडल स्थित बूथ संख्या 252 पर शिवांग मिश्रा और सुरेंद्र मिश्रा के साथ कार्यक्रम को सुना। वहीं, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने सीसामाऊ विधानसभा के बूथ संख्या 223 पर तथा महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा ने बूथ संख्या 44 पर “मन की बात” सुनी।

कार्यक्रम के क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी सीसामाऊ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 262, भन्नाना पुरवा में उपस्थित रहे और उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री के विचार साझा किए।

भाजपा उत्तर जिले के नेतृत्व में रेडियो, टेलीविजन और नमो ऐप के माध्यम से सभी बूथों पर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण, जल संरक्षण और “वोकल फॉर लोकल” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

Related Articles

Back to top button