कानपुर में एक दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग का आयोजन, शिक्षाविदों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। रविवार 29 मार्च को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, कानपुर प्रांत एवं एस.जे. महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के उत्थान को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय स्वामी (राष्ट्रीय सह संयोजक, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास), डॉ. अजय तिवारी (कुलाधिपति, सागर विश्वविद्यालय) एवं प्रो. अवनीश कुमार (विभागाध्यक्ष, बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी एवं प्रांत अध्यक्ष) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विशिष्ट अतिथियों में प्रो. अनूप सिंह (प्राचार्य, पीपीएन कॉलेज) एवं डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह (क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू) शामिल रहे।

पांच सत्रों में आयोजित इस अभ्यास वर्ग में विशिष्ट वक्ताओं ने अपने उद्बोधन के माध्यम से उपस्थित कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं प्रबुद्धजनों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, संस्कृति एवं संगठनात्मक मजबूती पर विशेष बल दिया गया।
अंत में विद्यालय के महाप्रबंधक सुबोध कटियार एवं कानपुर प्रांत की संयोजिका डॉ. बिंदु सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



