NEWS

काशी में ऐतिहासिक पहल: काशी विश्वनाथ और महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर हुआ मंथन

  • रोशनी सिंह

वाराणसी। काशी में आयोजित एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक में डॉ. मोहन यादव एवं नंद गोपाल गुप्ता नंदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान राकेश सचान भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन और श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के बीच बेहतर मंदिर प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण एमओयू (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। बैठक में आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, आधुनिक भीड़ प्रबंधन प्रणाली लागू करने तथा प्रसाद वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह पहल श्रद्धा, सेवा और आधुनिक मंदिर प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे भक्तों को अधिक सुगम, सुरक्षित और दिव्य दर्शन का अनुभव प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button