शिक्षा गोष्ठी में महिला शिक्षकों की भूमिका पर जोर, नवभारत निर्माण में योगदान पर हुई चर्चा


बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सुलोचना मौर्य ने शिक्षा को बताया सशक्त समाज की आधारशिला
- रोशनी सिंह
वाराणसी। वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित एक शिक्षा गोष्ठी को डॉ. सुलोचना मौर्य ने संबोधित किया।
गोष्ठी में “शिक्षा से सशक्तिकरण एवं महिला शिक्षकों की नवभारत निर्माण में महती भूमिका” विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए डॉ. सुलोचना मौर्य ने कहा कि शिक्षा एक सशक्त समाज की आधारशिला है और इसके माध्यम से आने वाली पीढ़ियों का सकारात्मक निर्माण संभव है।

उन्होंने महिला शिक्षकों की भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं।
कार्यक्रम में अनुराग श्रीवास्तव (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी), स्कंद गुप्त (खंड शिक्षा अधिकारी, काशी विद्यापीठ) तथा डॉ. सी.डी. अधिकारी (प्रोफेसर, सामाजिक कार्य विभाग, बीएचयू) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस दौरान महिला शिक्षक संघ की सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को अधिकार पत्र वितरित किए गए।
जिला कार्यकारिणी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में वाराणसी जनपद की महिला शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।



