- शालिनी शर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश साहित्य संस्था द्वारा आयोजित “लंतरानी हास्य उत्सव 2026” का भव्य आयोजन लखनऊ में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भारतीय संस्कृति के इस अनूठे उत्सव के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध एवं प्रतिभावान हास्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को खूब आनंदित किया और सभी के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। हास्य और व्यंग्य से सजी प्रस्तुतियों ने वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान, अवनीश कुमार सिंह, प्रसिद्ध कवि एवं आयोजक सर्वेश अस्थाना सहित कविगण प्रवीण शुक्ला, मुकुल महान, हेमंत पांडेय, उत्कर्ष उत्तम, शिखा श्रीवास्तव, चेतन चर्चित तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


