NEWSUttar Pradesh

मेट्रो में सफर कर पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, यात्रियों से लिया फीडबैक

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। दिनांक 02 अप्रैल 2026 को पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर रघुबीर लाल ने आईआईटी कानपुर से मोतीझील तक मेट्रो में यात्रा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में मौजूद यात्रियों से सीधे संवाद स्थापित कर सुरक्षा को लेकर उनकी प्रतिक्रियाएं और सुझाव प्राप्त किए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षा गार्डों से भी बातचीत कर उनकी कार्यप्रणाली और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मेट्रो में लागू चेकिंग व्यवस्था, सतर्कता स्तर और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को भी बारीकी से परखा।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Back to top button