NEWSUttar Pradesh

घंटाघर चौराहा को जाम मुक्त बनाने के लिए डीसीपी ट्रैफिक का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। दिनांक 02 अप्रैल 2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार ने घंटाघर चौराहा को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौराहे पर लगने वाले यातायात जाम के कारणों का गहनता से अध्ययन किया।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ट्रैफिक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि चौराहे पर यातायात का सुचारु संचालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

साथ ही यातायात कर्मियों को निर्देशित किया गया कि पीक आवर्स के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो सके।

इस दौरान थाना प्रभारी हरवंश मोहाल, कलेक्टरगंज, यातायात निरीक्षक पूर्वी जोन सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button