मिशन शक्ति फेज-5 के तहत चौपाल आयोजित, महिलाओं को सुरक्षा व स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक

- ऋषभ कुमार
कानपुर नगर। दिनांक 02 अप्रैल 2026 को कमिश्नरेट कानपुर नगर में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा।
इस दौरान टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 112, 181, 102, 108 एवं 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पंपलेट भी वितरित किए गए।



