NEWSUttar Pradesh

ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस की तत्परता, 8 वर्षीय गुमशुदा बालिका परिजनों से मिली

  • विवेक कुमार

औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत सराहनीय कार्य करते हुए एक 8 वर्षीय गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलाया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका की तलाश शुरू की और कुछ ही समय में उसे सुरक्षित ढूंढ निकाला। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बालिका को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

बालिका के सुरक्षित मिल जाने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता की सराहना की। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए टीम को धन्यवाद दिया।

पुलिस का यह प्रयास “ऑपरेशन मुस्कान” के उद्देश्यों को साकार करता है, जिसके तहत गुमशुदा बच्चों को खोजकर उन्हें उनके परिवार से मिलाया जाता है।

Related Articles

Back to top button