प्रयागराज में मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

- अखिलेश कुमार
प्रयागराज। राष्ट्रीय महिला आयोग एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के संयुक्त तत्वावधान में मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के प्रति समाज को सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मानव तस्करी की रोकथाम, पीड़ितों की सुरक्षा एवं पुनर्वास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस अपराध के खिलाफ सामूहिक प्रयास और सतर्कता बेहद आवश्यक है।

इस कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा सहित आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मानव तस्करी रोकने में सहयोग और समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यशाला के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए इस सामाजिक बुराई के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आह्वान किया गया।



