
कानपुर में विभिन्न संस्थाओं ने मिलकर बढ़ाया शिक्षा का कदम, संडे ओपन स्कूल में हुआ कार्यक्रम
- सौम्या पाण्डेय
कानपुर नगर। प्रदेश में साक्षरता दर बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत कानपुर शहर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने मिलकर एक सराहनीय पहल की। शाइनिंग कानपुर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राजापुरवा स्थित अंबेडकर पार्क के संडे ओपन स्कूल में करीब 120 जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई।
इस दौरान बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी-किताबें, पेंसिल, पेन, रबर, पेंसिल बॉक्स, टिफिन बॉक्स के साथ चिप्स और चॉकलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में शाइनिंग कानपुर के संस्थापक सदस्यों ने बताया कि शहर में कई सामाजिक संस्थाएं जमीनी स्तर पर जरूरतमंदों के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में और बड़े सामाजिक कार्यों को अंजाम देने के लिए शहर की प्रमुख संस्थाओं ने एकजुट होकर नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाने का संकल्प लिया है।
शिक्षा सामग्री वितरण में शाइनिंग कानपुर के साथ गोल्डन क्लब, अनहद फाइनेंशियल सर्विसेज, बेटियां फाउंडेशन (नेशनल NGO), वी फाउंडेशन, हुस्न फाउंडेशन एवं पावन गंगा सेवा समिति के सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में एडवोकेट अनूप निगम, डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, अनुज मोहित निगम, डॉ. विनीता श्रीवास्तव, भावना पुरी, गोपाल तुलसियांन, डॉ. पारुल गोयल, दिनेश वार्ष्णेय, प्रमोद गुप्ता, सुनीता वार्ष्णेय, हार्दिक अग्रवाल, सुमन निगम, स्नेहलता श्रीवास्तव, माधुरी निगम, अशोक कुमार, हर्ष माथुर, कंचन रानी, दीपेश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, गीता गुप्ता, अनिल गुप्ता, आनंद, अनिकेत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

