जिलाधिकारी गजल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक ने दिए प्रभावी समाधान के निर्देश
- दीपक कुमार
महोबा। तहसील चरखारी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर जनपद के समस्त अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सामने आईं, जिन पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पेयजल, राजस्व, पुलिस और अन्य जनसमस्याओं से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ सुना गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाए।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फरियादियों को राहत प्रदान की जाए, ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।


